बेनीपट्टी: सरस्वती पूजा को लेकर बेनीपट्टी बाजार में निकल गया फ्लैग मार्च
बुधवार को होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर मंगलवार को मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के बेनीपट्टी बाजार में बेनीपट्टी SDM मनीषा, बेनीपट्टी SDPO नेहा कुमारी, बेनीपट्टी SHO सह पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार एवं बेनीपट्टी थाना के पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकल गया है। वहीं फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सरस्वती पूजा शांतिपूर्वक मनाने का अपील किया है।