मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ लक्ष्मी पूजा प्रतिमा विसर्जन, पुलिस रही मुस्तैद
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विभिन्न गांवों एवं स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। थाना क्षेत्र के कादल कुर्मी, भजनिया, मोहम्मदगंज एवं भीतरपांती सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया।