कोल: शहर में बरसात से जलभराव के कारण हालात खराब, जिला न्यायालय और महापौर कार्यालय हुए जलमग्न
Koil, Aligarh | Jun 30, 2025 शहर में लगातार हो रही बरसात से हालत खराब हो गए हैं। विभिन्न प्रमुख रोड़ पर जल भराव खराब हो गया है। जिला न्यायालय और महापौर कार्यालय भी पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। जिला न्यायालय में जल भराव होने पर अधिवक्ताओं ने नगर निगम पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। अधिवक्ता ने कहा अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी घोषित किया है लेकिन स्मार्ट सिटी बस नाम का है।