सकलडीहा: अमरीपुर पुलिया से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बलुआ थाना क्षेत्र के अमरीपुर पुलिया से मंगलवार सुबह गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पपौरा गांव निवासी आनंद पांडेय (30) पुत्र अजय पांडेय के रूप में हुई। वह पुलिया पर बैठा था, तभी अचानक नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी।