ब्रह्मपुर: सांसद-विधायक के प्रस्ताव के अभाव में रघुनाथपुर-बलिया रेल लाइन की उम्मीद टूटी, रेलवे ने कहा- कोई योजना नहीं
बक्सर जिले के लोगों के लिए रघुनाथपुर से बलिया तक सीधी रेल सेवा का सपना फिलहाल टूटता नजर आ रहा है। लंबे समय से इस रूट को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर रेलवे ने साफ तौर पर विराम लगा दिया है। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस रूट पर कभी किसी सांसद या विधायक का कोई औपचारिक प्रस्ताव ही नहीं मिला, जिसके कारण इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी।