शाहजहांपुर: ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाते हुए सरही गांव के पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर रौजा थाना क्षेत्र के गांव सरही के रहने बाबू राम ने बेटी के ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करके फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर ससुराली जनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवारकर कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।