शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान पत्नी की हत्या करने वाले कैदी की मौत, शनिवार को हो रहा पोस्टमार्टम
जौनपुर जिले के रहने वाले राजकुमार यादव पत्नी की हत्या के आरोप में केंद्रीय कारागार बरेली में वर्ष 2014 से बंद थे। उनके उपर दोष सिद्ध हो चुका था। हालत बिगड़ने पर उनका लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद ट्रेन से बरेली ले जाया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर उनको शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।