शाहजहांपुर: खुटार के गोला रोड पर पुल के पास ट्रक और टैंकर की टक्कर, रामपुर के ट्रक चालक की मौत, शनिवार को हो रहा पोस्टमार्टम
खुटार थाना क्षेत्र के गोला रोड पर पुल के पास ट्रक और टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक चालक गुरमीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मृतक गुरमीत रामपुर जिले के थाना खजूरिया कला क्षेत्र के जोरासी गांव का रहने वाला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।