शाहजहांपुर: मिर्जापुर के गुलड़िया में महिला की संदिग्ध मौत, मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप, शनिवार को हो रहा पोस्टमार्टम
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव में धनीराम की पत्नी रचना की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मायके पक्ष को रचना की मौत की सूचना दे दी। मायके पक्ष ने रचना की ससुराल पहुंचकर पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की है ।