शाहजहांपुर: उ. प्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा खिरनीबाग कार्यालय पर नवागत एसपी सिटी का किया गया भव्य स्वागत
शाहजहांपुर महानगर स्थित खिरनी बाग कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा नवागत एसपी सिटी संजय कुमार का फूल माला पहनकर एवं बुके देकर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने भी व्यापारियों द्वारा किए गए स्वागत और सम्मान पर धन्यवाद देते हुए व्यापारियों की समस्याओं को वरीयता क्रम में निस्तारित करने का आश्वासन दिया।