वारासिवनी: वारासिवनी में निशुल्क टीकाकरण शिविर, 56 श्वानों-बिल्लियों को लगाए एंटी रेबीज के टीके
पशु चिकित्सालय में निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 54 श्वानों और 2 बिल्लियों सहित कुल 56 पशुओं का टीकाकरण किया गया, वहीं 19 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशु चिकित्सकों ने रेबीज से बचाव और समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए पशुपालकों से अपने पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने की अपील की।