सादाबाद: धाधऊ में ट्रैक्टर की सीट के नीचे निकला जहरीला साँप, वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
धाधऊ निवासी विनोद कुमार अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक्टर की सीट के नीचे बैठे एक जहरीले सांप पर पड़ी। सांप को अचानक देखकर वह घबरा गए। विनोद कुमार ने बिना देर किए तुरंत ट्रैक्टर से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची औr सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।