कोटकासिम: कोटकासिम में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर देने का आरोप, पति, सास और ससुर पर हत्या का मामला दर्ज
Kotkasim, Alwar | May 27, 2026 कोटकासिम थाना क्षेत्र के जकोपुर गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई।बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोट कासिम थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, आगे की जांच की जा रही है।