उखलाना गांव में रविवार को कन्हैया पद दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें किसान नेता नरेश मीणा भी शिरकत करेंगे। शनिवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार कन्हैया पद दंगल में चार टीमें भाग लेंगी। वहीं कार्यक्रम में युवा व किसान नेता नरेश मीणा भी शिरकत करेंगे। पद दंगल के साथ भंडारे का भी आयोजन होगा।