बखरी: मारपीट मामले में नामजद अभियुक्त रामपुर निवासी को बखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव से मारपीट मामले के एक नामजद अभियुक्त को रविवार की देर रात्रि 11 बजे बखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। जानकारी देते हुए बखरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया कि बखरी थाना कांड संख्या 314/24 मारपीट मामले के नामजद अभियुक्त की पहचान रामपुर निवासी स्वर्गीय कमलकांत मिश्रा के पुत्र रामनरेश मिश्रा के रूप में की गई है