बटियागढ़: 12 साल से फरार चल रहा स्थायी वारंटी बड़ागॉंव से गिरफ्तार, बटियागढ़ थाना पुलिस की कार्यवाही
बटियागढ़ थाना पुलिस द्वारा थाना में दर्ज विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे वारंटियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्यवाहियों के क्रम में 12 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पकड़ा गया है, पुलिस ने आरोपी बबलू पिता तान्तु उम्र 35 वर्ष निवासी घनश्यामपुरा को टीकमगढ़ जिले के बड़ागॉंव से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया,आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज था।