बालूमाथ: ओकेया ग्राम में श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत अंतर्गत ओकेया ग्राम में प्रस्तावित श्री पंचमुखी मंदिर निर्माण को लेकर सोमवार को वैदिक मंत्रोचार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें ग्राम क्षेत्र के काफी संख्या लोग मौजूद रहे। वही भूमि पूजन को लेकर मुख्य यजमान की भूमिका कुलेश्वर राणा एवं उनकी पत्नी नीलम देवी मनी राणा एवं उनकी पत्नी राजमतिया देवी ने निभाई।