लग्जरी कार से बकरियां चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा: इंदौर से लग्जरी कार में खंडवा पहुंचकर बकरियां चोरी करने के मामले में मोघट रोड थाना पुलिस ने करीब तीन महीने बाद तीन आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहिद खान, मोहम्मद शकील और हमीद शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई 5 बकरियों को काटकर उनका मांस बेच दिया गया था। मांस बिक्री से मिले 40 हजार रुपये नकद भी पुलिस ने जब्त किए हैं।
CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
#Khandwa #KhandwaNews #CrimeNews #GoatTheft #PoliceAction Indore BreakingNews CrimeUpdate MPNews MadhyaPradesh
Indore, Indore | Sep 2, 2026