#दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त फेफना पुलिस द्वारा गिरफ्तार
#बलिया
#पुलिस #अधीक्षक #ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष फेफना अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना फेफना पुलिस टीम को सफलता मिली है।
उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा दिनांक 02.06.2026 को तहरीर दी गई थी कि उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री दिनांक 01.06.2026 को घर से कहीं चली गई है। इस संबंध में थाना फेफना पर मु0अ0सं0- 89/26 धारा 137(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान अपहृता/पीड़िता की बरामदगी कर नियमानुसार धारा 180 BNSS व 183 BNS में बयान दर्ज कराए गए। साक्ष्य संकलन के आधार पर अभियुक्त _इरफान पुत्र स्व0 शरीफ निवासी औंदी थाना फेफना_ का नाम प्रकाश में आया। प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64(2)m BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज दिनांक 04.08.2026 को उ0नि0 सुभाष प्रसाद मय हमराह का0 विश्वदीप सिंह व रि0का0 शमशाद अहमद मटिही चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर अभियोग से संबंधित अभियुक्त इरफान को पियरिया चट्टी पर साधन के इंतजार में खड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त इरफान पुत्र स्व0 शरीफ निवासी औंदी थाना फेफना को समय करीब 07:55 बजे पियरिया चट्टी से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।