मैनपुरी: मैनपुरी में बेटे-बहू ने मां-बाप को घर से निकाला, पैसे न देने पर मारपीट कर बेघर किया
नया नगला दीवानी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे, बहू और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बुजुर्ग का कहना है कि बेटा-बहू पिछले पांच साल से गाली-गलौज कर रहे हैं, मारपीट करते हैं और परेशान करते हैं। पीड़ित ने डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और अपनी व पत्नी के इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।