भिनगा: दीपावली से पहले सिरसिया में सुरक्षा मजबूत, पुलिस ने बाजार का लिया जायजा
सिरसिया पुलिस ने दीपावली पर्व को शांति और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए कस्बे में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। पुलिस ने बाजार और दुकानदारों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरे सही दिशा में लगवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने त्योहार के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सूचना देने को भी कहा है।