बिंद: बिंद प्रखंड में होलिका दहन का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
Bind, Nalanda | Mar 13, 2025 बिंद प्रखंड के विभिन्न गांवों में गुरुवार की रात 8 बजे हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका दहन की तैयारी में दिन में ही बच्चे एवं युवाओं ने घर घर जाकर जलवान को मांगकर इकट्ठा किए। जहां होलिका दहन की जाने वाली स्थान पर जलावन को रखा गया। कोई गोईठा,कोई नेवारी तो कोई सरसों का डांट को लेकर होलिका स्थल होलिका दहन की जाने वाली स्थल पर पहुंचकर इकट्ठा किए।