बिंद: दुल्लहपुर गांव के देवी स्थान में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ
Bind, Nalanda | Mar 9, 2025 बिंद प्रखंड के दुल्लहपुर गांव के देवी स्थान में रविवार की सुबह 11:30 बजे से 24 घंटे के लिए अखंड कीर्तन शुरू हो गया है। अखंड कीर्तन में हरे राम हरे कृष्ण के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सुख,समृद्धि और शांति के 24 घंटे के लिए अखंड कीर्तन शुरू हुई है। जहां गांव में 24 घंटे तक किसी भी घर में धुआं नहीं होगा।