बिंद: बिंद थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Bind, Nalanda | Mar 11, 2025 बिंद थाना परिसर में मंगलवार दोपहर 2 बजे होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर उद्दीन, अंचलाधिकारी रामायण कुमार व पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने किया। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस।