सदर: राजाजीपुरम में स्मार्ट मीटर लगाने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने बिलिंग कर्मचारी को पीटते हुए वीडियो वायरल किया
Sadar, Lucknow | Apr 7, 2026 आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे लगभग एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो बताया गया कि लखनऊ के राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। स्मार्ट मीटर लगाने वाली प्राइवेट कंपनी (इंटेली) के कर्मचारियों ने बिलिंग काउंटर के कर्मचारी की जमकर पिटाई की। काफी देर तक उपकेंद्र में हंगामा चला।