अंबाह: दोहरी गांव में पटाखों की चिंगारी से करब में लगी आग, दो किसानों की 1000 करब राख
Ambah, Morena | Nov 9, 2026 अंबाह। दोहरी गांव में बच्चों द्वारा पटाखे चलाने से निकली चिंगारी अवधेश शर्मा के मकान की दीवार से लगी बाजरे की करब में जा गिरी, जिससे आग लग गई। हादसे में जनवेद सखवार और अल्लू सखवार की 500-500 करब जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों ने जेट पंपों और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।