*गोयल प्रॉपर्टीज एवं महेश गोयल सेवा संस्थान, निम्बाहेड़ा*
*7 साल से निस्वार्थ सेवा कर रहे महेश गोयल द्वारा बस स्टैंड पर 50 दिनों से जारी निःशुल्क पेयजल व्यवस्था*
*निम्बाहेड़ा :कमलेश आमेटा,11 जून 2026 गोयल प्रॉपर्टीज के संचालक समाजसेवी महेश गोयल पिछले 7 वर्षों से निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा में जुटे हैं। कोरोना काल में भोजन व्यवस्था से शुरू हुआ उनका सेवा सफर अब श्मशान घाट, जिला चिकित्सालय, तहसील और बस स्टैंड तक पहुंच गया है।
*प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्बाहेड़ा बस स्टैंड पर गोयल परिवार की ओर से 'अणुव्रत जल सेवा' पिछले 50 दिनों से निरंतर संचालित की जा रही है।* भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सुबह से शाम तक राहगीरों के लिए ठंडे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। यह सेवा भरी गर्मी को देखते हुए जारी रहेगी।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गुरुवार को 10 नए स्टील के गिलास भी लगाए गए। रोजाना सैकड़ों यात्री, चालक, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस प्याऊ से लाभ उठा रहे हैं।
समाजसेवी महेश गोयल ने बताया कि "गर्मियों में जिला चिकित्सालय, तहसील और बस स्टैंड पर निशुल्क प्याऊ लगवाई गई है। पिछले 4 वर्षों से अनाथ और बेसहारा लोगों का अंतिम संस्कार भी स्वयं के खर्चे पर करवा रहे हैं। बिना किसी पद, प्रचार या लाभ की अपेक्षा सेवा करना ही हमारा उद्देश्य है। गोयल परिवार की यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।"
*इस पुण्य कार्य में समाजसेवी बसंती लाल जैन का भी निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है।*
क्षेत्रवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महेश गोयल के इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें 'सेवा पुरुष' की संज्ञा दी है।