आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक दुर्घटना में युवक घायल हो गया। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 33 पर उस समय हुआ, जब लखनऊ से आगरा की ओर जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जानकारी के अनुसार बाइक के चालक शुभम उम्र लगभग 32 पुत्र बलवीर सिंह, निवासी जवाहर नगर रामपुरा, जनपद जालौन, इस हादसे में घायल हो गए।