मेहगांव: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव में एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने आयोजित मेले का किया शुभारंभ
Mehgaon, Bhind | Jan 10, 2025 नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल रामलीला मैदान के सामने मेहगांव में शुक्रवार को 4बजे तक आयोजित युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया मेले में भाग लेने वाली 62 कंपनियों का मंत्री जी ने स्वागत किया।