परसवाड़ा: परसवाड़ा में पिछले साल से 393 मिमी कम बारिश, धान बुआई को लेकर किसान चिंतित
बालाघाट जिले में मानसून की रफ्तार अपेक्षा से धीमी रहने के कारण किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खासकर परसवाड़ा तहसील में पिछले वर्ष की तुलना में 393 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज होने से खरीफ सीजन में धान की बुआई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जून से 9 जुलाई तक सुबह 8 बजे समाप्त हुई बारिश में जिले मे