हलसी: हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक
हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की शाम प्रखंड रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. इसे लेकर शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनिल कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी. बैठक में अस्पताल परिसर में नाले की मरम्मती, मरीज के लिए शेड बनबाने, अस्पताल परिसर में रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया. BDO अर्पित आनंद सहित अन्य बैठक में शामिल रहे