दादरी: सेक्टर-10 में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश
नोएडा के सेक्टर-10 में खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं शुक्रवार को खुलेआम अवैध गांजे की बिक्री होते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।