दादरी: डंपिंग यार्ड के पास से पुलिस ने 5 अंतरराज्यीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान बरामद
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड थाना पुलिस ने शुक्रवार को पांच अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 9 मोटरसाइकिल, तीन अवैध चाकू व अन्य सामान बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर हैं जो लंबे समय से जनपद से वाहनों को चुराकर बाहर के राज्यों में सस्ते दामों में बेच दिया करते थे।