दादरी: सेक्टर-58 थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे को अथक प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बच्चा सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस ने अथक प्रयास के बाद लापता बच्चे को सेक्टर-56 क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है।