दादरी: गैलेक्सी वेगा चौराहे से पुलिस ने सरेआम अवैध तमंचा लेकर घूम रहे शातिर अभियुक्त को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में सरे आम अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक शातिर अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। अभियुक्त की पहचान मूल रूप से अंकुश के रूप में हुई है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।