सादाबाद: सादाबाद पुलिस ने 3 वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 4 मोटर साइकिल और 1 खुला इंजन
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे वाहन चैकिग अभियान के क्रम मे सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये रात्रि चैंकिग/गस्त के दौरान सलेमपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास बम्बा की पुलिया से 03 वाहन चोरों मोहित शर्मा, रवि सिंह व उजवल को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे व निशादेही पर 04 मोटर साइकिल व 01 खुला इंजन बरामद हुआ है।