जहानाबाद: जीविका से बदली रानी देवी की जिंदगी, सिलाई और किराना दुकान से बनीं आत्मनिर्भर
जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड की रानी देवी ने जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक तंगी को मात दी। समूह से ऋण लेकर सिलाई व्यवसाय शुरू किया और बाद में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से किराना दुकान खोली। आज वह हर माह करीब 9 हजार रुपये की आय अर्जित कर बच्चों की बेहतर पढ़ाई और परिवार का सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित कर रही हैं।