पडुआ ग्राम में मामूली कहासुनी के चलते दो लोगों ने युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पडुआ ग्राम में 31 वर्षीय युवक के साथ मामूली कहा सुनी के चलते दो लोगों के द्वारा मारपीट की गई है,जिस पर फरियादी के द्वारा इस बात की शिकायत कटनी के माधव नगर थाने में दर्ज कराई गई है,साथ ही पुलिस के द्वारा मामला दर्ज करते हुए, इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।