QR कोड से जानकारी अब सीधे हितग्राही के हाथों में
जांजगीर-चांपा जिले के सभी ग्रामों में विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत आयोजित रोजगार दिवस/आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों ने QR कोड स्कैन कर अपने ग्राम के विकास कार्यों, उनकी प्रगति एवं क्रियान्वयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
अब ग्राम के विकास कार्यों की जानकारी के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं—एक QR कोड स्कैन और जरूरी जानकारी सीधे मोबाइल पर।
ग्रामीणों ने इस नवाचार को सरल, सुविधाजनक और पारदर्शिता बढ़ाने वाली पहल बताया।
#janjgirchampa #GoodGovernance #chhattisgarh
Panchayat and Rural Development Department, Chhattisgarh CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai