जयपुर में मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं और मीडिया की एंट्री पर रोक को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित स्कूल पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा तक पैदल मार्च निकाला। जूली ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिया गया था, लेकिन हालात नहीं बदले। स्कूल के बाहर मीडिया और जनप्रतिनिधियों की एंट्री पर रोक का बोर्ड भी लगाया गया है। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग की।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।