आंवला: आंवला में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शादी के 17 दिन बाद फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Aonla, Bareilly | Jul 10, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका शव पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान संभल के गुमथल निवासी 20 वर्षीय दीपा के रूप में हुई है, जिसकी शादी 23 जून 2026 को संग्रामपुर निवासी आकाश से हुई थी।