वारासिवनी: शासकीय महाविद्यालय में सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, दो लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
शासकीय महाविद्यालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपए की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी प्रीतम डहरवाल और उसके साथी रविशंकर कबीरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को रिमांड पर भेजा गया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम रविशंकर के फोन-पे खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।