सिंघेश्वर: जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, केक कटिंग और नर्सिंग कर्मियों को पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉक्टरों और नर्सिंग अधीक्षक ने स्वास्थ्य सेवा को मानव सेवा बताते हुए नाइटिंगेल के आदर्शों पर चलने की अपील की।