मथुरा: वृंदावन में बाइक सवार का टायर पंचर करने वाले मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया, कप्तान ने लिया संज्ञान
मथुरा। वृंदावन में बाइक सवार का टायर पंचर करने वाले पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने मामले की जांच कराई और प्रथम दृष्टया पुलिस कर्मी को दोषी मानते हुए उसे तुरंत निलंबित कर दिया है कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है