वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित
ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, रविवार, विक्रम संवत 1597 को जन्मे मेवाड़ के महान योद्धा एवं हिंदू स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पुत्र अतुल वाजपेई ने अपने साथियों गौरव गुप्ता, अश्विनी सिंह, अमन शुक्ला (शिब्बू) के साथ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।