चान्दन: सूईया में सनकी बेटे ने वृद्ध माता-पिता पर उबलता पानी डाला, झुलसे
Chanan, Banka | Apr 8, 2026 सूईया में बुधवार शाम को सनकी पुत्र ने कूकर में उबलते पानी को अपने वृद्ध माता-पिता पर डालकर झुलसा दिया। पीड़ित दंपत्ति 70 वर्षीय देवेंद्र दास एवं कौशल्या देवी बताया गया है। जिनका इलाज बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।