चरपोखरी: चरपोखरी में लापरवाह डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, इलाज के इंतजार में तड़पती रही भैंस, हुई मौत, ग्रामीणों में उबाल
चरपोखरी थाना क्षेत्र के ढेड़ा गांव में डॉक्टर की घोर लापरवाही के कारण एक मवेशी की मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।