डौण्डीलोहारा: डौंडीलोहारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों रुपए के गांजा तस्करी करते चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
डौंडीलोहारा पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।