गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने कस्बा गवां से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया
रजपुरा थाना पुलिस ने सट्टे के कारोबार में लिप्त एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा गवां के बरौरा मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम के पास एक व्यक्ति सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू की इसी दौरान आरोपी लोगों को इशारे से बुलाकर नंबर लगाने के लिए कहता मिला।