सीएचसी कोंच में सीएमओ का औचक निरीक्षण, लापरवाहों को लगाई फटकार
कोंच। सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए। सीएमओ ने कहा कि मरीजों को बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक्स-रे, प्रसव कक्ष, नेत्र कक्ष, ऑपरेशन कक्ष और दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026